Reported By : विश्वजीत कुमार पाण्डेय
Published On : April 28, 2021
आज भारत में हर कोई आत्मनिर्भर बन चुका है। थोड़ा ध्यान से देखिएगा यह लोग अब आत्मनिर्भर बन चुके हैं। लोग पहले से ही सरकार और प्रशासन से उम्मीद छोड़ चुके थे और इस कोरोना महामारी में जिस प्रकार का रवैया सरकार और प्रशासन का है, जिसके कारण लोगों का विश्वास सरकार और प्रशासन पर से पूरी तरह से उठ चुका है।
जहां लोग हर दिन अपनों को बचाने के लिए जद्दोजहद करते हैं, कभी कोई ऑक्सीजन का व्यवस्था करते हुए नजर आता है तो कोई ऑक्सीजन प्लांट के बाहर अपनों के लिए ऑक्सीजन लेने के लिए कतार मे खड़ा नजर आता है, समझ नहीं आ रहा आखिर हो क्या रहा है? जो नेता और जो सत्ताधारी लोग और जो भारत सरकार आए दिन डिजिटल इंडिया का सपना दिखाया करती थी, आख़िर डिजिटल इंडिया का सपना दिखाने वाले सांसद विधायक मंत्री और केन्द्र सरकार कहां बैठे हुए हैं ?
समझ में नहीं आता कि “आज लोग एक दूसरे को हर दिन मरते हुए आंखों के सामने देख रहे हैं लेकिन भारत की निकम्मी सरकार बैठ कर तमाशा देख रही है और तेरी मेरी की राजनीति पर उतर चुकी है। केन्द्र राज्यों पर आरोप लगा रहा है। प्रोटोकॉल प्रोटोकॉल खेला जा रहा है।”
केंद्र सरकार को शायद महिलाओं की चीख पुकार बच्चों की चीख पुकार शायद केंद्रीय सरकार को सुनाई नही देती होगी। सुनाई भी कैसे देगी, केंद्र सरकार की जो महल है उसका दीवारें ऐसी है जहां आम लोगों का आवाज पहुंच पाना बहुत मुश्किल है , वहां सिर्फ चुनावी सभा की आवाजें जाती है।
इसलिए केंद्र सरकार से आग्रह है कि आज इस भारत की आन बान शान आपकी हाथ में इसलिए लोगों को यूं ही रोड पर ऑक्सीजन के बिना रोड पर मरने ना दे नहीं तो यह लोकतंत्र है साहब, यहां सब याद रखा जाता है, इसलिए इस विकट परिस्थितियों में सब एक साथ आइए और लोगों को इस महामारी से बाहर निकालिए, जिससे लोग सही में लोकतंत्र में विश्वास करें नहीं तो लोकतंत्र बस शोषण मात्र का एक शब्द रह गया है।
Whats The Best Moment To Play Video Poker Machines? Borgata OnlineContentDraftkings Casino Downpayment BonusIdentifying Peak Hours At Well-known Online CasinosWhen Is The Finest Time For You To Play Position Machines…
January 22, 2025How To Win In A Casino: Gambling Strategies For BeginnersContentThe Standalone Progressive Jackpot#2 Play The Very Long GameThe Magic Behind Slot MachinesHow To Be Able To Win At Slot Machine Games…
January 22, 20251win Скачать На Андроид Бесплатно С официальному Сайта Мобильное ПриложениеContentПриложение 1win Платное?Безопасно ведь Приложение 1win?Скачать ПриложениеВерсия ддя Андроидбыть Ли Заблокировать Приложение 1win?Как выбросить Приложение 1win?получите Персональные БонусыКак Зарегистрироваться В 1…
January 22, 2025