Reported By : Desk
Published On : June 17, 2021
ऑनलाइन के इस ट्रेंड में चीज़े जितनी आसान हुई है, वहीं ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर क्राइम की संभावना भी अधिक हो गई है। इसी तरह ऑनलाइन मेडिकल इक्विपमेंट्स की खरीदारी के नाम पर जमशेदपुर में एक व्यक्ति 10 लाख से भी अधिक के ठगी का शिकार हुआ है। जमशेदपुर में जुगसलाई निवासी अशोक कुमार अग्रवाल ने इंदौर और गुजरात की दो कंपनियों के ऊपर पैसे लेने के बाद भी मेडिकल इक्विपमेंट न भेजने पर पर उक्त कंपनियों के ऊपर केस दर्ज करवाया। दअरसल, जमशेदपुर निवासी अशोक कुमार अग्रवाल ने इंदौर की एक कंपनी, स्टार इंडिया मेडिलाइफ के मालिक से बात की थी जहाँ उनके बीच एडवांस पेमेंट के बाद ऑक्सीमीटर व अन्य मेडिकल इक्विपमेंट भेजने की बात पर सहमति बनी थी। जिसके बाद अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके कंपनी स्टार इंडिया मेडिलाइफ के नाम पर कोटक महिंद्रा बैंक के एकाउंट पर 8,35,634 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
पहले पेमेंट फिर डिलीवरी, लेकिन पेमेंट के 2 महीने बाद भी नहीं पहुंचे इक्विपमेंट्स
पैसे ट्रांसफर होने के बाद जब अशोक ने मेडिकल इक्विपमेंटस के लिए लिए बात करने का प्रयास किया परंतु हर बात इक्विपमेंट डिस्पैच करने की ही बात कही जा रही थी। परंतु अभी तक अशोक अग्रवाल के पास पैसे देने के बाद भी सामान नहीं आया है। इसी तरह राजकोट की कंपनी शिव इंटरप्राइजेज से भी ऑक्सीजन व अन्य मेडिकल इक्विपमेंट भेजने की बात पर एडवांस के तौर पर 2,34,080 रुपये अप्रैल के महीने में ही भेज दिए गए थे परंतु उक्त कंपनी द्वारा भी अबतक कोई सामान नहीं भेजा गया है।
इंदौर पुलिस को सूचित करने पर आने लगे धमकी भरे मैसेज
दोनों ही कंपनियों ने अशोक कुमार अग्रवाल के पैसे भेजने के दो महीनों बाद भी किसी तरह के कोई भी मेडिकल एक्विपेंट्स की डिलीवरी नहीं कि गई है। पहले दोनों ही कंपनियों के द्वारा फ़ोन पर आस्वासन के शब्द भी सुनाई देते थे परंतु अब दोनों ही कंपनियों के द्वारा फ़ोन भी नहीं रिसीव किया जा रहा है। एक तौर पर साइबर क्राइम की घटना के संबंध में जब अभियुक्त ने इंदौर की पुलिस को सूचित किया तो व्हाट्सएप पर अशोक कुमार अग्रवाल को धमकी भरे लहजे से मैसेज भेजे जा रहें है। आपको पता दे कि दो कंपनियों को पेमेंट कर समान न पाने पर जुगसलाई निवासी कुल 10,69,714 रुपये के धोकाघड़ी के शिकार हुए है।
Whats The Best Moment To Play Video Poker Machines? Borgata OnlineContentDraftkings Casino Downpayment BonusIdentifying Peak Hours At Well-known Online CasinosWhen Is The Finest Time For You To Play Position Machines…
January 22, 2025How To Win In A Casino: Gambling Strategies For BeginnersContentThe Standalone Progressive Jackpot#2 Play The Very Long GameThe Magic Behind Slot MachinesHow To Be Able To Win At Slot Machine Games…
January 22, 20251win Скачать На Андроид Бесплатно С официальному Сайта Мобильное ПриложениеContentПриложение 1win Платное?Безопасно ведь Приложение 1win?Скачать ПриложениеВерсия ддя Андроидбыть Ли Заблокировать Приложение 1win?Как выбросить Приложение 1win?получите Персональные БонусыКак Зарегистрироваться В 1…
January 22, 2025