Call or email us for advertisements

Phone: +919031336669

Email: [email protected]

सबका अमेरिका और बिखरे संबंधों पर जोर जैसे शब्दों से जो बाइडेन ने स्पष्ट की अपनी नीति

Reported By : Desk

Published On : January 21, 2021

“अमेरिका की कहानी किसी एक की, कुछ की नहीं, सबकी कहानी है. ये महान देश है, हम अच्छे लोग हैं। हम दूर तक आए हैं, हमें बहुत दूर तक जाना है. हमें बहुत मरहम की जरूरत है, हमें बहुत कुछ हासिल करना है। हमें पुनर्निर्माण करना है।”

ये शब्द जो बाइडेन के थे जब अमेरिका के 46 वे राष्ट्रीपति के तौर पर उन्होंने शपथ ग्रहण किया। अपने भाषण के द्वारा उन्होंने अमेरिका वासियों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की कि वह सबके राष्ट्रीय पति है।

हमें एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है : जो बाइडेन

जो बाइडेन की स्पीच में बार-बार एकजुट होकर काम करने की बात करते हुए नजर आए। बाइडेन ने कहा ‘हमें नस्लभेद, रंगभेद ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। लेकिन अच्छाई की हमेशा जीत हुई है। हम एक दूसरे को दुश्मन नहीं, पड़ोसी की तरह देखें. ये ऐतिहासिक लम्हा है, एक होने का। अगर हम एक हो गए तो हम कभी फेल नहीं हो सकते। चलिए एक नई शुरुआत करते हैं, एक दूसरे को सुनते हैं। एक दूसरे को देखते हैं, एक दूसरे की इज्जत करते हैं, एक दूसरे से असहमत हैं तो जरूरी नहीं लड़ने लगें।”

बिखरे संबंधों की मरम्मत करने पर बाइडेन ने दिया जोर

साथ ही विदेश नीति पर बात करते हुए बाइडेन ने स्पीच में कहा- ‘हम दुनिया को बता दें कि हम अपने बिखरे संबंधों की मरम्मत कर लेंगे। सिर्फ ताकत से नहीं, बल्कि एक उदाहरण प्रस्तुत करके चुनौतियां कई हैं, लेकिन यही परीक्षा है। खडे़ होने का वक्त है।’ इतिहास हमारा मूल्याकंन करेगा कि हमने इस कठिन घड़ी में क्या किया था। मुझे लगता है हम कामयाब होंगे. फिर से वादा करता हूं। मैं संविधान के साथ चलूंगा, अमेरिका के साथ चलूंगा, मैं सबके बारे में सोचूंगा।


Khabar Khand

The Khabar Khand. Opinion of Democracy

Related Posts

नहीं रहे फर्राटा धावक मिल्खा सिंह, हाल में दी थी कोरोना को मात

भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार (18 जून) को निधन हो गया। उनके परिवार के एक प्रवक्ता ने…

June 19, 2021

मेडीकल इक्विपमेंट्स की खरीदारी पर 10 लाख से भी अधिक के सायबर क्राइम के शिकार हुए अशोक

ऑनलाइन के इस ट्रेंड में चीज़े जितनी आसान हुई है, वहीं ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर क्राइम की संभावना भी अधिक हो गई है। इसी तरह ऑनलाइन मेडिकल इक्विपमेंट्स की खरीदारी…

June 17, 2021

पत्रकार की हत्या पर शुरू हुई यूपी में राजनीति, पुलिस सड़क हादसा तो विपक्ष बता रहा शराब माफियों की साजिश

इन दिनों उत्तर प्रदेश में एबीपी के पत्रकार की संदेहास्पद स्थिति में मौत का विषय काफी राजनीतिक सुर्खियां भी बटोर रहा है। दरअसल, सुलभ श्रीवास्तव ने अपने मौत के ठीक…

June 14, 2021