Reported By : विश्वजीत कुमार पाण्डेय & अंकित
Published On : March 25, 2021
राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब विधानसभा में सरकार के गुंडे महिला विधायकों की साड़ी उतार रहे थे तो नीतीश कुमार को इंद्रिय रस प्राप्त हो रहा था। तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘नीतीश कुमार को इंद्रिय रस प्राप्त हो रहा होगा जब सदन में उनके गुंडे महिला विधायकों की साड़ी उतार उनके ब्लाउज में हाथ डाल रहे थे। मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देकर बाल पकड़ कर घसीटा जा रहा था। इस शर्मनाक घटना के बाद रात्रि में “निर्लज्ज कुमार” नृत्य-संगीत का आनंद उठा रहे थे,
वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने कल विधानसभा में हुई घटना पर खेद जताया है। सीएम ने कहा कि अध्यक्ष कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं। नए विधायकों के लिए एक सेमिनार होना चाहिए। तेजस्वी के आरोप पर जबाब देते हुए सीएम ने कहा कि इन लोगों का आरोप निंदनीय है, अध्यक्ष को कैद करना कैसे जायज है? बता दें कि आज तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘मैं विधानसभा में नीतीश कुमार और उनके पालतू अधिकारियों द्वारा माननीय महिला विधायकों की बर्बर पिटाई, गालियां और उनके साथ दुर्व्यवहार को भूलूंगा नहीं बिहार,
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया, ‘राजद विधायक को लोकतंत्र के मंदिर में सादे कपड़ों में मौजूद गुंडा सरकार के नरभक्षी शासकों के गुंडों ने इतना पीटा कि उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में लेकर जाना पड़ा।’
तेजस्वी ने कहा, ‘तेरी तानाशाही और तेरे अत्याचार का हिसाब करेगा। आंदोलन में बहा लहू का एक एक कतरा इंसाफ़ करेगा। युवाओं की जवानी बर्बाद करने वाले, वक्त तेरा भी गणित ठीक करेगा। बेरोजगारों पर लाठियाँ चलाने वाले निर्दयी, समय युवाओं का भी आएगा।’
तेजस्वी यादव ने आज ‘बेरोजगारों के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेग। लेकिन बिहार विधानसभा में हुए घटना बिहार विधान सभा को शर्मसार किया है साथ में पूरे बिहार वासियों को भी शर्मसार किया कि क्या बिहार के विधायक ऐसे ही होते हैं जो विधानसभा में खुद तो नियम फॉलो नहीं करते हैं तो क्या वह जनता को नियम फॉलो कराऐगे जिसके वजह से बिहार का लोकतंत्र दिन प्रतिदिन जंगलराज में तब्दील होते जा रहा है
सोचिए गा जरूर…
1win Скачать На Андроид Бесплатно С официальному Сайта Мобильное ПриложениеContentПриложение 1win Платное?Безопасно ведь Приложение 1win?Скачать ПриложениеВерсия ддя Андроидбыть Ли Заблокировать Приложение 1win?Как выбросить Приложение 1win?получите Персональные БонусыКак Зарегистрироваться В 1…
January 22, 2025Скачать Приложение Бетсити Ставки на Спорт! 3, 7 Бесплатно На Телефон Андроид Последнюю гипотезу 1 2 231 5 На Сайте Мобильных Приложений Rustore, 18ContentРейтинг" "букмекеров По Мобильным ПриложениямМатериалы об БукмекерахБетсити…
January 21, 2025How To Win In A Casino: Gambling Strategies For BeginnersContentThe Standalone Progressive Jackpot#2 Play The Very Long GameThe Magic Behind Slot MachinesHow To Be Able To Win At Slot Machine Games…
January 21, 2025